Basic computer knowledge- types of computer

कम्प्यूटर का परिचय:-



कम्प्यूटर शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के computare शब्द से हुयी है, जिसका अर्थ गणना करना होता है । कम्प्यूटर का आविष्कार मुख्यतः गंणन कार्यों के लिए हुवा था, परंतु आधुनिक युग में इसका कार्यक्षेत्र अधिक विस्तृत और व्यापाक हो गया है।

अबेकस सबसे पहला एवं सरल यंत्र था, जिसका प्रयोग जोड़ने व् घाटाने के लिए किया जाता था।

चार्ल्स वैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है जिसने मैकेनिकल एनालिटिकल इंजन का आविष्कार किया, जिसका प्रयोग सभी गणितीय क्रियाओं को करने में किया जाता था।


Basic computer knowledge | type of computer image

कम्प्यूटर का वर्गीकरण:-

कंप्यूटरों को उनकी रूपरेखा, कामकाज, उद्देश्य, तथा प्रयोजनों आदि के आधारों पर विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है जो निम्न हैं।



1. आकार के आधार पर:- 

आकार के आधार पर कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं जिनका संछिप्त विवरण निम्नवत है।

1:- माइक्रो कंप्यूटर

ये कंप्यूटर आकार में इतने छोटे होते हैं कि इन्हें डेस्क पर सरलतापूर्वक रखा जा सकता था। इन्हें कंप्यूटर ऑन ए चिप कहा जाता है। जैसे- पर्सनल कंप्यूटर ( PC ), डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट कंप्यूटर, पर्सनल डिजिटल अस्सिटेंट, आदि।

2:- मिनी कंप्यूटर

माध्यम आकार के इन कंप्यूटरों की कार्यक्षमता तथा कीमत दोनो ही माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में अधिक होती है। इस प्रकार के कंप्यूटरों पर एक या एक से अधिक व्यक्ति एक समय में एक से अधिक कार्य कर सकते हैं।

3:- मेन फ्रेम कंप्यूटर 

ये कंप्यूटर आकार, कार्यक्षमता और कीमत में मिनी तथा माइक्रो कंप्यूटर से अधिक बड़े होते हैं। अतः बड़ी कंपनीओं तथा बैंकों या सरकारी विभागों में एक केंद्रीय कंप्यूटर के रूप में इनका उपयोग होता है।

4:- सुपर कंप्यूटर 

ये कंप्यूटर सर्वाधिक गति, संग्रह, क्षमता एवं उच्च विस्तार वाले होते हैं। इनका आकार एक सामान्य कमरे के बराबर होता है।

1:- कार्य के आधार पर :-

कार्य के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है।

1:- एनालॉग कंप्यूटर

इन कंप्यूटर का प्रयोग भौतिक मात्राओं , जैसे दाब, तापमान, लंबाई, पारे इत्यादि को मापकर उनके परिणाम को अंकों में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है ।


2:- डिजिटल कंप्यूटर

इन कंप्यूटर का उपयोग अंकों की गणना करने के लिए किया जाता है। आधुनिक युग में, प्रस्तुत अधिकतर कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर की श्रेणी में ही आते है।

3:- हाइब्रिड कंप्यूटर

हाइब्रिड कंप्यूटर उन कंप्यूटरों को कहा जाता है जिनमें एनालॉग तथा डिजिटल दोनों ही कम्पुरों के गुण सम्मिलित हों।

3:- उद्देश्य के आधार पर:-


उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर दो प्रकार के होते हैं जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है।

1:- सामान्य उद्देशीय कंप्यूटर 

इनके द्वारा दस्तावेज तैयार करने, उन्हें छापने, डाटाबेस बनाने तथा शब्द प्रक्रिया द्वारा पत्र तैयार करने, इत्यादि सामान्य कार्य किये जाते हैं।

2:- विशिष्ट उद्देशीय कंप्यूटर 

इनका उपयोग अंतरिक्ष विज्ञान, यातायात नियंत्रण, कृषि विज्ञान, एंजिनियरिंग, भौतिक तथा रासायनिक विज्ञान में शोध, उपग्रह संचालन इत्यादि क्षेत्रों में किया जाता है।

Previous
Next Post »